Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...

रतलाम के सूरज सिंह बने लेफ्टिनेंट…फ़ोटो सेशन में पिता का फुला सीना, मां ने बेच लगाए

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम में पले बढ़े सूरज सिंह सेंगर अब सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शहर की खास पहचान बन गए है। रेलवे में कार्यरत ट्रेन मैनेजर भूपेंद्र सिंह सेंगर के पुत्र सूरज गया में सेना अधिकारी ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से लेफ्टिनेंट के पद पर पास आउट हुए है। पहली बार अपने माता-पिता के पास रतलाम आए तो शहरवासियों सहित रेलकर्मचारियों एवं मित्रो ने रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। मिठाइयां बांटकर इन्हें बधाई दी। सूरज एकलौते पुत्र है। इनके मन में बचपन से ही देशसेवा का जज़्बा था।

बता दें कि सूरज के पिता भी रेलवे की तरफ से टेरिटोरियल आर्मी में रहे है। स्काउट कोटे में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित है।
सूरज सिंह ने कहा कि सेना में नौकरी करने का सपना मेरे माता-पिता का था। माता अलका सेंगर मुझे सेना में जाने के लिए हमेशा प्रेरित करती थी। आज मैने माता-पिता का सपना साकार किया है। उनका कहना हे देश सेवा से बड़ी कोई सेवा जीवन में नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.