– एक साल में रेल मंडल ने नॉन फेयर अर्निंग हासिल की।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इनोवोटिव ऑइडिया के जरिए करीब 10 करोड़ रुपए की नॉन फेयर अर्निंग (एनएफआर) पाने वाला मुंबई के बाद रतलाम रेल मंडल पश्चिम रेलवे में अव्वल आया है। दावे किए जा रहे हैं कि भारतीय रेलवे में 9 डिजीट की ऐसी अर्निंग पाने वाला रतलाम पहला रेल मंडल बन गया है।
सोमवार को इसकी सूचना आने के बाद जिम्मेदार इसे विभाग की सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी व डीआरएम की रणनीति का नतीजा बता रहे हैं।

मालूम हो कि रतलाम मंडल स्तर पर नवाचार से जुड़ी योजनाओं को क्रमशः लागू किया गया। इसके बाद एनएफआर की यह उपलब्धि अहम…साल में 10 करोड़ रुपए अर्निंग वाला पहला रेल मंडल बना रतलाम, मालभाड़ा सहित अन्य तरह की मिश्रित आय से यह पृथक आय मिलने लगी। इस तरह एक साल के अंतराल में एनएफआर का यह आंकड़ा अन्य मंडल से आगे निकल आया।
राजेंद्र नगर में रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत:- रेलवे द्वारा इनोवेटिव ऑइडिया के तहत रतलाम में रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ साल पहले रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई थी। इसके बाद इंदौर के राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर भी रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरुआत की जा रही है। इसी तरह स्टाफ केंटिंन, रेपिडो ऑटो सहित अन्य तरह की आय वाली योजनाओं को तैयार कर लागू किया गया।

एक साल में इस तरह बनी योजनाएं:- रेलवे द्वारा इनोवेटिव आइडिया की शुरुआत करीब दो साल पहले की थी। बेहतर प्रतिसाद मिलने के बाद एक साल पहले नवाचार प्लान को गति मिली तथा योजना में इजाफा होता चला गया। विभाग द्वारा इनोवेटिव प्लान तैयार कर इसका प्रस्ताव सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी के समक्ष रखा गया। सीनियर डीसीएम ने अपनी सूझबूझ व राजस्व अर्निग की दूरदर्शिता के चलते प्लान मंजूर कर डीआरएम के समक्ष पेश किए गए। प्लान की मंजूरी मिलते ही इसे रतलाम सहित उज्जैन, इंदौर व अन्य स्टेशनों पर लागू किए गए।

9डिजिट के जादूई आंकड़ें तक पहुंचा रेल मंडल
विभाग के जिम्मेदारों की माने तो 10,0000000 करोड़ यानी 9 अंक वाली डिजिट को छूने वाला रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में अव्वल बना है। यह वह आय है जिममें यात्री सहित अन्य आय शामिल नहीं है। बल्कि इसे नान फेयर अर्निंग यानी एनएफआर के रूप में पृथक से राजस्व का रिकॉर्ड है।

मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि इनोवेटिव आइडिया के प्लान से यात्री सुविधा में इजाफा हुआ है। इससे रेलवे राजस्व में भी वृद्धि हो रही है।
