Logo
ब्रेकिंग
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी रन बनते ही शुरू हुआ जश्न हुड़दंग में बदला

-दो बत्ती पर आतिशबाजी, चलाए गए पटाखे, वाहनों का लगा जाम।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत व न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए फायनल मैच में भारत की जीत जश्न में बदल गई। लोग घरों से सड़कों पर निकल आए। जबकि दो बत्ती चौराहें पर यह जश्न कुछ हद तक हुड़दंग में बदल गया। कुछ युवकों को पुलिस थाने ले गई। जमकर आतिशबाजी की गई।


दो बत्ती पर भाजपा के जुबिन जैन ने एलईडी स्क्रीन पर लाइव मैच देखने के इंतजाम किए थे। यहां सैकड़ों की तादाद में लोग मैच का आनंद लेने जमा होते चले गए। आखरी के 5 ओवर में भारत की जीत के साक्षी बनने सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आखरी विजयी रन बनते ही जश्न शुरू हो गया। करीब 1 घंटे तक आतिशबाजी हुई। जाम की स्थिति निर्मित हो गई। कुछ युवकों ने लापरवाही पूर्वक लोगों पर पटाखें फेंके। इस पर पुलिस ने समझाईश दी। वहीं कुछ हुड़दंग करने वाले युवाओं को पुलिस थाने भी ले गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.