Logo
ब्रेकिंग
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली मिलन व फाग उत्सव…फ़ागुन गीत गाए, पंखुड़ियां बरसाई, गुलाल लगाकर दी बधाई

-EWS प्रमाण-पत्र बनवाने का लिया संकल्प।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का होली मिलन और फाग उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। समाजजन भजनों और होली के गीतों पर जमकर झूमे। फूलों की पंखुड़ियां बरसाकर और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। समाज ने शासन की EWS का लाभ लेने के लिए अपने बच्चों का प्रमाण-पत्र बनवाने का संकल्प भी लिया।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की रतलाम जिला इकाई का होली मिलन और फाग उत्सव स्थानीय स्वीट एवेन्यू होटल पर आयोजित किया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने ढोलक और मंजीरे के साथ परंपरागत भजन गाए और उस पर नृत्य भी किया। फूलों की पंखुड़ियों से होली भी खेली और गुलाल भी लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के. के. द्विवेदी, महिला इकाई की अध्यक्ष रक्षा मिश्रा, सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेश मिश्रा, सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, पत्रकार नीरज कुमार शुक्ला सहित अन्य ने समाज की एकता को लेकर विचार व्यक्त किए। समाज के वरिष्ठ अजय कुमार अग्निहोत्री ने अनोखे अंदाज में कविता सुनाकर सभी को गुदगुदाया।

प्रतिभाओं और वरिष्ठों का किया अभिनंदन

आयोजन के दौरान मीना अग्निहोत्री और मधुरलता अवस्थी सहित समाज की अन्य मातृशक्ति को गुलाब भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। डॉ. स्वर्णिम तिवारी और यदुनंदन अवस्थी को अपने परिवार, समाज और शहर का नाम गौरवान्वित करने पर पुष्पमाला पहनाकर और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दें कि डॉ. तिवारी ने हाल ही में अपनी चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण की है। वहीं यदुनंदन ने दिल्ली में आयोजित मिस्टर मसल्स मेनिया स्पर्धा में सब जूनियर और जूनियर श्रेणी में गोल्ड मैडल जीता। वे रतलाम में आयोजित हुई पॉवर लिफ्टिंग स्पर्धा में मिस्टर चेतना भी बने।

सभी बच्चों के बनावएंगे EWS प्रमाण-पत्र

आयोजन के दौरान समाजजन ने EWS श्रेणी के तहत आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण का लाभ उठाने के लिए अपने बच्चों के EWS प्रमाण-पत्र बनाने का संकल्प भी लिया। समाज अध्यक्ष के. के. द्विवेदी और डॉ. मुनीद्र दुबे ने इसके लिए समाज स्तर पर पहल करने की बात कही। यह भी तय किया गया कि समाजजन जिन भी बच्चों के EWS प्रमाण बनाना चाहते हैं वे सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स एक फाइल में विधिवत लगाकर कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सैलाना रोड स्थित कार्यालय पर जमा कराएं।

इनका रहा सहयोग

आयोजन के दौरान कई परिवारों ने वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करा कर सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय कुमार अग्निहोत्री, हेमंत तिवारी, एल. के. द्विवेदी, दिनेशचंद्र पाठक, कुलदीप अवस्थी, ऋचा अवस्थी आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। संचालन डॉ. मुनींद्र दुबे ने किया। आभार पूर्णिमा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.