Logo
ब्रेकिंग
डीपी ज्वेलर्स की सौगात....कलात्मक आभूषणों की 50000 से अधिक डिज़ाइन्स से रोशन होगी धनतेरस रतलाम के रावटी में धर्मांतरण का मामला: ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने पर महिला सहित दो व्यक्ति पर एफ... ​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला...

जब सिंधी फ़िल्म के कलाकार आपस में मिले…एक सांसद तो दूसरा रेलवे निरीक्षक, आपस में बोले-जय झूलेलाल

-रेलवे की बैठक में रतलाम सांसद शंकर लालवानी के फ़िल्म से जुड़ी यादें ताज़ा की।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। यह कम लोगों को ही पता होगा कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी एक सिंधी फ़िल्म के कलाकार भी रहे है। इनके साथ रतलाम में कार्यरत रेलवे निरीक्षक ने भी साथ काम किया है। रतलाम आए लालवानी को जब इसकी जानकारी दी गई तो फ़िल्म की शूटिंग की यादें ताज़ा हो गई।
बता दें कि सिंधी भाषा को बढ़ावा देने एस-4 इंटरनेशनल के बैनरतले बनी फ़िल्म की शूटिंग इंदौर, मुंबई व दुबई में हुई थी। रतलाम में यह 10 फरवरी 2019 गायत्री टॉकीज में प्रदर्शित हुई थी। यहां फ़िल्म देखने सिंधी समाज में खासा रुझान रहा था।
सांसदों की मीटिंग में रतलाम आए सांसद लालवानी से सिंधी फ़िल्म में इनके साथ काम कर चुके रेलवे के मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने सौजन्य मुलाकात की। फ़िल्म की शूटिंग की यादें ताज़ा की।
यह प्लेटफॉर्म रतलाम के डीआरएम ऑफिस में रेलवे महाप्रबंधक के साथ बैठक का था। रेलवे मुख्य कल्याण निरीक्षक चांदवानी इनसे मिलने डीआरएम ऑफिस के समिति कक्ष पहुंचे। चांदवानी ने इनका स्वागत कर इन्हें सिंधी फ़िल्म ‘पहिंजो हिंकड़ो ही यार’ की शूटिंग की याद दिलाई। लालवानी बोले-जय झूलेलाल, तवाँ किये आयो (तुम कैसे हो)…। बाद में शूटिंग से जुड़ी बातें भी बताई गई।
मामले में चांदवानी ने बताया कि जब फ़िल्म बनी तब लालवानी सांसद नहीं थे। वे आज भी सामान्य व्यक्ति की तरह ही मिलते है तथा समाज उत्थान की चर्चा करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.