Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

बंदियों का प्रयागराज, जेल में महाकुंभ …डूबकी का आनंद लेकर सभी बोले-हर-हर महादेव

-प्रयागराज से पवित्र जल लेकर आए, मंत्रोच्चार से हुआ स्नान
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सर्किल जेल मंगलवार को प्रयागराज कुंभ जैसा नज़ारा दिखाई दिया। बकायदा बंदियों ने संगम के जल से पवित्र स्नान किया। बाद में जेल परिसर हर-हर महादेव से गूंज उठा।


दरअसल सर्किल जेल रतलाम में जेलर ब्रजेश मकवाने और स्टाफ द्वारा त्रिवेणी संगम प्रयागराज से पवित्र जल लेकर आए। इसे जेल परिसर के एक कुंड में डाला गया। इसके बाद जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने पवित्र स्नान का प्रबंध करवाया। बकायदा मंत्रोच्चारण और विधिविधान पूजा पाठ पण्डित चेतन शर्मा और पंडित संजय दवे द्वारा की गई। इसके बाद बंदियों ने स्नान का लाभ लिया।


जेलर मकवाने ने बताया कि बंदियों को कुंभ स्नान का लाभ मिले, इसके लिए प्रयागराज से पवित्र संगम जल को लाया गया। इनके सामूहिक स्नान के प्रबंध किए गए। इस दौरान कैदियों में स्नान का उत्साह बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.