-मंडल मंत्री नागर ने कहा- रेलवे सीनियर डीएमई (डीजल) के खिलाफ आक्रोश, रेल कर्मचारी हो रहे लामबंद।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे डीजल शेड में वरिष्ठ अधिकारी सीनियर डीएमई के खिलाफ वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने भी तेवर कड़े कर आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। मजदूर संघ कार्यालय पर पदाधिकारी की आपात बैठक आयोजित की गई। इसमें 27 व 28 फरवरी एवं 1 मार्च को डीजल शेड एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में क्रमिक भूख हड़ताल का फैसला लिया है।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया कि डीजल शेड कर्मचारियों में सीनियर डीएमई के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश फैलने लगा है। इसे देखते मजदूर संघ द्वारा 27 एवं 28 फरवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय और 1 मार्च को डीज़ल शेड रतलाम पर क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
मज़दूर संघ ऑफिस में हुई बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, सी डब्लू सी सदस्य महेंद्र सिंह राठौर, गौरव दुबे, गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव गौरव ठाकुर, दीपक गुप्ता,बापी चौधरी, हिमांशु पिटारे, रणधीर सिंह गुर्जर,आशाराम मीणा, अशोक टंडन मोहित टांक, अमित चौहान, ओमभूषण सिंह, विक्रम कनिक सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
