Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

श्री देवनारायण जी जन्मोत्सव…घोड़े बग्गियों, बेंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा, भगवान को निहारने लगी टकटकी

शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई भव्य शोभायात्रा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाजजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर की सड़कों पर घोड़े, बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ आकर्षक झांकियों का काफिला चल रहा था। वहीं सुसज्जित रथ में सचित भगवान देवनारायण जी बिराजमान थे। सभी झूमते नाचते जयकारे लगाते चल रहे थे।
यह नजारा भगवान श्री देवनारायण जी जन्मोत्सव के दौरान गुर्जर समाज, जिला रतलाम के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन मौजूद रहे।


शुभारंभ प्रातः बजे त्रिपोलिया गेट से हुआ। जहां सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजजन पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए। शोभायात्रा में घोड़े, बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुसज्जित रथ में भगवान देवनारायण जी का चित्र विराजमान था। यात्रा में राजस्थान के आसींद में स्थित अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थान मालासेरी डूंगरी के पुजारी श्यामलाल पोसवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
शोभायात्रा चांदनी चौक, चौमुखीपुल, घांसबाजार, माणक चौक, गणेश देवरी, धनमंडी, नाहरपुरा चौपाटी, कॉलेज रोड, नगर निगम चौक, महलवाड़ा एवं थावरी बाजार होते हुए श्री देवनारायण मंदिर, गुर्जर मोहल्ला, धर्मभाई जी का वास पर समाप्त हुई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

महाआरती एवं प्रसादी वितरण:- शोभायात्रा के समापन के उपरांत श्री देवनारायण मंदिर में महाआरती एवं भव्य प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में समस्त गुर्जर समाज, जिला रतलाम के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.