Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

प्रदीप उपाध्याय रिपीट….भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा, रतलाम से उपाध्याय पुन: बने जिलाध्यक्ष

-उम्मीद के अनुरूप घोषणा, कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंतजार के बाद भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा आखिरकार कर दी गई है। साथ ही तमाम अटकलों को विराम मिला तथा रतलाम से प्रदीप उपाध्याय को पुन: जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस खबर की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया।
दरअसल एक साल के अंतराल की पारी में उपाध्याय ने कुशल संगठक का परिचय दिया। साथ ही पार्टी में सीएम से लेकर पीएम तक विश्वसनीय होने का उन्हें भरपूर लाभ मिला।
इधर जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद उपाध्याय के करीबी उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचने लगे।
बता दें कि पिछले लोकसभा के चुनाव में बतौर जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने जिलास्तर पर बेहतरीन तालमेल कर पार्टी उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसी के चलते संगठन ने उन्हें चयन प्रकिया के आधार दोबारा मौका दिया।

जिले की राजनीति का लंबा अनुभव

उपाध्याय को जिले की राजनीति का लंबा अनुभव रहा है। यह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ ही वह तीन बार भाजपा के जिला महामंत्री भी काबिज़ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खास होने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की लिस्ट में सीधी पहचान वाले व्यक्ति है। पीएम के चुनावी दौरे पर इनसे सीधे बात की थी। इनके प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के साथ भी करीबी तालुकात है। सभी गुटों में समन्वय में हुनर के चलते कार्यकर्ताओं के बीच पैठ है। यहीं वजह है कि स्वयं को भी दूसरी पारी की जिम्मेदारी मिलने का पूरा विश्वास था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.