Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

अद्भुत, उम्दा योग आसन…. बच्ची ने कठिन आसनों से दिया योग का संदेश

-रोटरी गार्डन में सामूहिक सूर्य नमस्कार में किए योग, चिकित्सा शिविर भी आयोजित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सामूहिक सूर्य नमस्कार के तहत शहर भर में योग के आयोजन हुए। लेकिन मनस्विनी राठौर के योग आसन ने सभी का ध्यान खींचा। नजारा रोटरी गार्डन में हुए सामूहिक सूर्य नमस्कार के दौरान दिखाई दिया।


दरअसल स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र के साधकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रोटरी गार्डन में योग प्रशिक्षक भगवतीलाल पांचाल के निर्देशन में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर रोटरी गार्डन के प्रबंधक सुशील कुमार छाजेड़ के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद ग्रुप की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।

जिसमें इंदौर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैन ने अपनी सेवाएं दी। मनस्विनी राठौर के अलावा युवराज, माही, खुशी सहित अन्य नन्हें साधकों द्वारा योग किया गया। इस दौरान राजेश सिंह राठौर सहित अन्य शिविरार्थियों ने भाग लिया। उक्त जानकारी योग प्रशिक्षक केंद्र के वरिष्ठ सदस्य एल. आर. गेरा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.