Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

विवेकानंद के मार्गदर्शन पर चलें युवा…यूनियन द्वारा विवेकानंद जयंती मनाई गई

कार्यक्रम में मंडल मंत्री मनोहर बारठ सहित पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल की युवा एवं समिति महिला समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उनकी जयंती यूनियन कार्यालय में मनाई गई। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी की रहे। मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, उपाध्यक्ष रामजीत मीणा, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल मंत्री बारठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को विवेकानंद जी के मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। उसके कार्यों के बारे में भी में विस्तार से बताते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए कहा।

नवागत मंडल अध्यक्ष पांडे ने अपने उद्बोधन में विवेकानंद जी के मार्गदर्शन पर चलते हुए उनका कार्यक्रम देखते हुए उनके जीवन शैली को देखते हुए युवाओं को हर समय अपने कार्य को मजबूती से करते हुए हमारे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए और जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उस उद्योग को या रेल उद्योग को इसमें हमारे सहभागिता पूरी होनी चाहिए। इस अवसर पर युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी, नमिता कुमाऊं, कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष सोलंकी ने भी कार्यक्रम में अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, अध्यक्ष राजेश माथुर, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, मेडिकल शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष आशीष यादव, आशीष नागदे, नेहाल सिंह, सुशील मिश्रा, रोशन खान, प्रकाश चंद्रावत, अनूप उपाध्याय, करण वर्मा, शशिकांत शर्मा, अरुण सक्सेना के अलावा 150 से अधिक युवाओं ने विवेकानंद जयंती पर उनके मार्गदर्शन पर चलने की शपथ ली। आभार युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा ने माना। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.