Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

भोसले ने हृदेश को हृदय लगाया….रनिंग कैटिगिरी के हृदेश पांडेय को बनाया नया मंडल अध्यक्ष

-5 अन्य पदों के लिए भी किया गया फ़ेरबदल।
न्यूज़ जंक्शन 18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में जद्दोजहद के बाद मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर फेरबदल कर दिया गया है। यूनियन में अब नए हृदेश पांडेय नए मंडल अध्यक्ष होंगे। महामंत्री जेआर भोसले ने पांडेय पर विश्वास जताया। अन्य 5 पदों पर भी फेरबदल किया गया है।
बता दें कि मान्यता के चुनाव के बाद यूनियन में फेरबदल के संकेत मिलने लगे थे। एक माह उपरांत यह कवायद पूरी की गई है।
दरअसल महामंत्री भोसले द्वारा रतलाम मंडल स्तर पर यूनियन के मंडलीय पदाधिकारी के पदों में बदलाव किया गया। मंडल अध्यक्ष के पद पर हृदेश पांडेय, मंडल मंत्री के पद पर मनोहर सिंह बारठ, मंडल उपाध्यक्ष बत्ती लाल मीणा एवं हरीश चंदवानी व मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी को नामित किया गया है।
मंडल कार्यकारिणी के 10 पदों में से सिर्फ पांच पदों को भर गया है। बाकी के मंडल पदाधिकारी शेष पदों पर जल्दी ही निर्णय लेने की संभावना जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.