न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम महाराज श्री सज्जन सिंह की 145 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार समाजजनों व गणमान्य लोगों ने उन्हें याद किया। महाराजा सज्जन सिंह की प्रतिमा पर साफा धारण करवा एवं माल्यार्पण किया। नारे लगाए गए कि ‘जब तक सूरज चांद रहेगा महाराजा सज्जन सिंह जी का नाम रहेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजपूत समाजजन एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बताया गया कि महाराजा सज्जन सिंह मालवा क्षेत्र के शक्तिशाली शासक एवं रतलाम रियासत के प्रतिष्ठित शासक थे। आपने सन् 1893 से 1947 तक रतलाम रियासत पर शासन किया। आप कुशल शासक ही नहीं बल्कि ब्रिटिश भारतीय सेना में मेजर जनरल भी रहे। महाराजा सज्जन सिंह ने ब्रिटिश सेना में कई महत्वपूर्ण कार्य कर प्रथम विश्व युद्ध में भी भाग लिया। शासक के रूप में महाराजा ने रतलाम रियासत को आधुनिक बनाने के लिए भी कई प्रयास किया। इस अवसर पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, किशोर सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, दिलीप सिंह सोनगरा, नरेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट भारत सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह राठौर, भारत सिंह पवार, महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश सिंह चावड़ा, युवराज सिंह चौहान, महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति के नरेंद्र सिंह चौहान, निखिलेश सिंह पवार, श्री सनातन धर्म महासभा अध्यक्ष अशोक सोनी, गोविंद काकानी, राजू केलवा, डॉक्टर कमल तिवारी, नरेंद्र श्रेष्ठ, श्री चारभुजा मंदिर राजपूत समाज ट्रस्ट अध्यक्ष विजय सिंह हरोड, वीरेंद्र सिंह राठौर राजपूत, बोर्डिंग के शैलेंद्र सिंह राठौर अमलेटा, बृजराज सिंह ब्रज, सामाजिक कार्यकर्ता शेरु पठान, क्षेत्रीय पार्षद योगेश पपटवाल, जोगेंद्र सिंह सिसोदिया, देवेंद्र सिंह चौहान, प्रेम सिंह सिसोदिया, विजय सिंह सिसोदिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल
टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी...
भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'...
रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना...
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...
