Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार….रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित 17 रेलकर्मी सम्मानित

-अधिकारी एवं कर्मचारी से अपने-अपने क्षेत्र में तन्‍मयता एवं कर्मठता के साथ कार्य करें-डीआरएम अश्विन कुमार
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के अधिकारी व कर्मचारी अपने हाथों में ट्रॉफी लिए सम्मानित हुए तो इनका चेहरा आत्मविश्वास व गर्व से लबरेज दिखाई दिया। सभी पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के हाथों विनम्रता पूर्वक अवॉर्ड लेते गए।
यह नज़ारा 15 जनवरी, 2025 को मुम्‍बई के यशवंत राव चाव्‍हान प्रतिष्‍ठान मुम्‍बई में पश्चिम रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 69वां रेल सप्ताह विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार समारोह का था। आयोजन के दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्‍न मंडलों, उत्‍पादन एवं निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों सहित 17 रेल कर्मियों को वर्ष 2024 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए एफिसियंसी मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।


महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा पुरस्‍कृत होने वालों में रतलाम मंडल के अधिकारियों में अंकित सोमानी- वरिष्‍ठ मंडल वित्‍त प्रबंधक, श्रीमती अरिमा भटनागर-वरिष्‍ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सुश्री दिव्‍या पारीक- मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर एवं कर्मचारियों में मुकेश कुमार-मुख्‍य जनसंपर्क निरीक्षक जनसंपर्क विभाग, राजेन्‍द्र सेन- वरिष्‍ठ अनुवादक राजभाषा विभाग, रामेश्‍वर मीना-कॉमर्शियल कम टिकट क्‍लर्क वाणिज्‍य विभाग, संदीप कुमार –वरिष्‍ठ खंड अभियंता बिजली विभाग/दाहोद, अमित चौहान- तकनीशियन ग्रेड-3 बिजली विभाग, सत्‍यजीत स्‍वेन-वरिष्‍ठ खंड अभियंता पी वे निर्माण विभाग, निर्वेश गौड़- कनिष्‍ठ अभियंता निर्माण विभाग, अनिल लक्षकार-ट्रैक मेंटेनर-II इंजीनियरिंग विभाग, देवीदास थावरे- सीनियर टेकनिशियन यांत्रिक विभाग, संजीव कुमार केमिकल एवं मेटलर्जिकल असिस्‍टेंट मेकेनिकल विभाग दाहोद, सुनील कुमार वरिष्‍ठ खंड अभियंता (सिगनल) संकेत एवं दूरसंचार विभाग, हरेन्‍द्र कुमार-कांस्‍टेबल-सुरक्षा विभाग, शिवम गोस्‍वामी- डीएमएस स्‍टोर विभाग दाहोद, जगराम मीना- सीडीएमएस स्‍टोर विभाग दाहोद शामिल हैं।


विशिष्‍ट रेल सेवा पुरस्‍कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार ने उपरोक्‍त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वो अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्‍मयता एवं कर्मठता के साथ करें। ताकि मंडल के अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंडल, जोनल एवं रेलवे बोर्ड स्‍तर पर सम्‍मान प्राप्‍त हो तथा रतलाम मंडल सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.