Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

राजपूत समाज का परिचय सम्मेलन….एलईडी पर दिखाई देगी कुँवर व बाई सा की आभा, मंच पर देंगे विवाह के लिए परिचय

-425 युवक-युवतियों की फोटोयुक्त दर्ज जानकारी की पत्रिका का विमोचन भी होगा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एलईडी स्क्रीन पर विवाह योग्य कुँवर व बाई सा के आभामंडल की छटा दिखाई देगी। वहीं मंच पर वे अपने ठिकाने व योग्यता का परिचय देंगे। नजारा देखने व मौके पर शामिल होने दूर दराज के ठिकानों के समाजजन उपस्थित होंगे।
दरअसल श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वाधान में 29 दिसंबर रविवार को विवाह योग्य राजपूत युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इसमें सुबह 11 से सायं 4 00 बजे तक युवक युवतियों संबंधी जानकारियां सांझा की जाएगी। कार्यक्रम सैलाना रोड स्थित बरबड़ परिसर स्थित विधायक सभागृह पर आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को मंडल के पदाधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी दी कि परिचय सम्मेलन के दौरान ‘परिचय दर्पण’ पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों एवं समाजजनों द्वारा किया जाएगा। पत्रिका में लगभग 425 युवक-युवतियों की जानकारी फोटो सहित प्रकाशित की गई है।
इस अवसर पर बांसवाड़ा, जावरा, अलीराजपुर, मंदसौर, झाबुआ, बड़नगर, इंदौर, नागदा सहित अन्य स्थानों के भी राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन स्थल पर बड़ी एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान व सचिव सोलंकी ने समाजजनों से समारोह में पघार कर समारोह को सफल बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.