Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

बिग ब्रेकिंग….डीआरएम ऑफिस के सामने शराब दुकान पर लूटपाट, पैसे व शराब बोतल ले भागे बदमाश

-शाम 7.45 बजे की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, खंगाले फुटेज।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो बत्ती डीआरएम ऑफिस के सामने शराब दुकान पर अज्ञात युवाओं ने लुटपाट कर हुड़दंग मचाई। सेल्समैन के साथ मारपीट की, गल्ले से रुपए छीने तथा शराब की बोतलें हाथ मे लिए भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर फुटेज खंगाले। 21 दिसंबर शनिवार को मुख्यमंत्री शहर में है। इसलिए पुलिस घटना को लेकर अलर्ट हो गई है।
घटना शुक्रवार शाम करीब 7.45 की है। डीआरएम ऑफिस के सामने स्थित शराब दुकान पर अचानक आधा दर्जन युवक पहुंचे। बाहर से हाथ डालकर लोहे का गेट खोला व घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। अंदर शराब की बोतलें फोड़ी, खोके में रखे नोट लपके तथा भाग निकले। भागते हुए भी बोतल सड़क पर फोड़ दी। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले।


इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन फुटेज निकाले तथा प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरु की। घटना में सेल्समैन पप्पू ने बताया कि उसने सभी युवकों को पहली बार देखा है। इससे पहले कोई किसी तरह का विबाद नही हुआ। हाथ मे लोहे की राड़ लिए दुकान में घुसते ही मारपीट के साथ ही नोट बटोरने शुरू कर दिए। बोतले भी लेकर डाट की पुलिया की ओर पैदल भाग निकले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.