Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

ये भी सौगात…..सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के बजट में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि – कैबिनेट मंत्री

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा बजट मिला है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि बजट में यह वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्यमियों को बढ़ावा देने की नीति के कारण संभव हुई। इस राशि से उद्यमियों को लंबे समय से रुके हुए अनुदान की किस्तों का भुगतान किया जायेगा।
श्री काश्यप के अनुसार विधानसभा में पारित वर्ष 2024 के प्रथम अनुपूरक अनुमान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को 450 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। जबकि जुलाई 2024 के सत्र में पारित बजट में विभाग को 694 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ था। इस तरह इस वर्ष विभाग को कुल 1094 करोड़ का बजट मिला जो कि वर्ष 2023 में मिले 489 करोड़ रुपये के बजट से 50 प्रतिशत से भी अधिक है।
जहां तक उद्यम कांति योजना का प्रश्न है पिछले साल 82 करोड़ का बजट मिला था जबकि इस वर्ष 175 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। यह राशि उद्यमियों को ब्याज अनुदान के रूप में वितरित की जाती है।
बजट में वृद्धि से अनुदान भुगतान के लंबे समय से रुके हुए प्रकरणों के निराकरण में तेजी आई है। अब अनुदान की राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के जरिए ऑनलाईन किया जाता है। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। इस कारण उद्यमियों को अनुदान प्राप्ति के लिए भटकना पड़ता था। अब क्रमानुसार पात्रता के आधार पर सब्सिडी का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के बजट में वृद्धि और अनुदान वितरण के काम में आई तेजी का विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा और अन्य विधायकों ने भी सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.