Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

त्रिजन्म वर्ष, पंचजन्म जयंती….28 जिलों की भव्य शक्ति का होगा संगम, नारी शक्ति के स्वाभिमान और जागरूकता का उद्देश्य

-विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का संगम 29 दिसंबर को उज्जैन में
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के 28 जिलों की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम आगामी 29 दिसंबर को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम को लेकर रतलाम जिले की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मालवा प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

संगम का विशेष महत्व

संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देवी अहिल्या माता त्रिजन्म वर्ष और रानी दुर्गावती पंचजन्म जयंती वर्ष के निमित्त दुर्गा वाहिनी ने पूरे प्रांत में 110 जागरण यात्राओं का आयोजन किया। ये यात्राएं नारी शक्ति के स्वाभिमान और जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गईं। इन यात्राओं के समापन स्वरूप यह शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है।

महाकाल नगरी में हजारों बहनों का मिलन

शक्ति संगम में हजारों बहनें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एकत्र होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका और संस्थापिका परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी मां का सान्निध्य प्राप्त होगा। रतलाम जिले से 700 बहनों की उपस्थिति रहेगी।

बैठक में विशेष उपस्थिति

बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष मीणा दीदी भावसार, जिला मंत्री गौरव शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका सरिता दीदी, बजरंग दल जिला सह संयोजक राजा राम ओहरी, राहुल हाड़ा, दिव्या शर्मा, भूमि जाटव, पूनम बोरीवाल, ज्योति शर्मा, कल्पना प्रजापत, श्वेता शर्मा, आरती प्रजापत, सिवनी बोरासी, शर्मिला सालवी, रवीना निनामा, सीमा गेहलोत, सुगना भूरिया और प्रांजल पंचाल सहित प्रखंड स्तर की अनेक बहनों ने सहभागिता की। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.