Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

महामंत्रियों की मंत्रणा….एक का मन प्रसन्न तो दूसरे में मुटाव… जीत के बाद बदलाव की होगी कवायद…?

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री के दौरे पर स्वागत व जुलूस, एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री आज करेंगे मंथन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव में हार-जीत के परिणामों के बाद उल्लास व मंथन का दौर शुरू हो गया है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की रतलाम मंडल में जीत के बाद महामंत्री आरजी काबर के दो दिन पूर्व के दौरे ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। स्वागत, सत्कार के बाद जुलूस भी निकाले गए। वहीं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के तीसरे पायदान पर लुढ़कने से शुरू हुआ विचार-मंथन अब चरम पर है। मंगलवार को यूनियन के महामंत्री जेआर भोंसले रतलाम में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर प्रतिकूल परिणामों को लेकर मंथन करेंगे। इसे संगठनात्मक बदलाव की बयार व कवायद भी मानी जा रही है।

उज्जैन से दाहोद तक छाया रहा उल्लास

इधर, मजदूर संघ के महामंत्री काबर का एक दिवसीय रतलाम मंडल का दौरा उल्लासपूर्ण रहा। उज्जैन में कार्यकर्ताओं द्वारा काबर का स्वागत किया गया। रतलाम में मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दाहोद में पूर्व मंडल मंत्री बीके गर्ग ने मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष शरीफ खान पठान व महामंत्री काबर का स्वागत किया। इससे पहले रेलवे स्टेशन से दाहोद ब्रांच के सचिन मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने ढोल व डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ता खूब नाचे।

भोसले की दोपहर में होगी मीटिंग

एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री भोसले रतलाम में पेंशनर्स के आयोजन में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे यूनियन कार्यालय में पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे। चुनाव में यूनियन के पिछड़ने की वजहों को लेकर मंथन करेंगे। यूनियन के सूत्र बताते है कि संगठन को पारदर्शी व मजबूत बनाने के लिए मंडल बॉडी में फेरबदल भी किया जा सकता है। दरअसल संगठन की साख को लेकर आगामी जेसी बैंक चुनाव लड़े जाने है। साथ ही बाद में दोबारा इंस्टिट्यूट के चुनाव होने है। इसके लिए कर्मचारियों का रुझान व विश्वास यूनियन पर दोबारा कायम हो। यह प्रयास किए जाएंगे। मामले में मंडल मंत्री मनोहर बारठ का कहना है कि महामंत्री का दौरा रहने पर मीटिंग तो होती ही है। मान्यता चुनाव में हार निश्चित ही कही चूक हुई है। सुधार के प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.