वायरल वीडियो में विधायक के ऐसे बिगड़े बोल…कोई भी जिला चलेगा, कलेक्टर तेरे हिसाब से नहीं चलेगा, कानून से चलेगा।
-भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधानसभा से बने विधायक कमलेश्वर डोडीयार के बिगड़े बोल
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कोई भी जिला चलेगा, कलेक्टर तेरे हिसाब से नहीं चलेगा। जिला कानून के हिसाब से चलेगा।
इस तरह की टिप्पणी रतलाम कलेक्टर के लिए सार्वजनिक मंच से भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधानसभा से बने विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने कर दी। वे राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में चितन शिविर में संबोधित कर रहे थे। विधायक का वीडियो सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि पूर्व में भी विधायक डोडियार के की बार सार्वजनिक मंच पर सरकार के खिलाफ भी बोल बिगड़े व कई बार टिप्पणी भी कर चुके है।
बताया जा रहा कि 11 दिसंबर को रतलाम में जनआंदोलन और कलेक्टर कार्यालय के घेराव के लिए सभा कर रहे है।
