Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...

सकल हिंदू समाज मे फूटा ग़ुस्सा….बांग्लादेश में हो रही अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा के प्रति लामबंद हुए सनातनी

– आक्रोश रैली में सैकड़ों की संख्या में कालिका माता मंदिर से जमा हुए लोग
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर ताजा हमले के विरोध में रतलाम में भी हिन्दू समाज मे गुस्सा फूटा तथा आक्रोश रैली के रूप में लामबंद हुए। कालिका माता मंदिर से पैदल मार्च निकालते हुए सभी कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। वहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर मंगलवार को रतलाम जिले के समस्त सनातनी बंधुओं ने एकत्र होकर कालिका माता प्रांगण से संतों के मार्गदर्शन माँ कलिका से रैली की शुरुआत की। रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंची। वहां राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


इससे पूर्व आक्रोश रैली के संयोजक राजेश कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में छात्र आंदोलन को षडयंत्र पूर्वक हिंसात्मक रूप दिया गया। हिंदुओं पर अत्याचार का सुनियोजित तरीका अपनाया। वहां के सर्व हिंदू समाज के साथ पूरा भारतीय समाज खड़ा है।
सीए सोनाली दीदी जैन ने कहां कि बांग्लादेश में पिछले कुछ माह से लगातार हिंसात्मक घटनाएं हो रही है। मानवताओं को द्रवित करने वाली यह घटनाएं रोकने के लिए वहां के अल्पसंख्यक समाज के साथ पूरा भारतीय समाज खड़ा है।
संस्कार ऋषि पं. दिनेश व्यास निलकंठधाम घटवास ने कहा कि भारतीय संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” की संस्कृति है। पूरे विश्व के लोग हमारे भाई-बहन हैं। कुछ लोग मानवता को नष्ट करने का दुष्विचार लेकर निरीह लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि सभी को संगठित रहना है।


पूर्व सैनिक और जनजाति सुरक्षा मंच के मध्य क्षेत्र के संरक्षक कैलाश निनामा ने कहा कि संगठन में शक्ति है। बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों के खिलाफ षड्यंत्र को रोकने के लिए हम सभी को एक होना है, तभी सुरक्षित रहेंगे। भारत एक सामर्थ्यशाली देश है। शीघ्र ही बांग्लादेश के सनातनी बांधुओं पर हो रही हिंसा पर रोक लगेगी।


उपस्थित जन समुदाय को आशीष देने हेतु मंच पर दंडी स्वामी अत्यानंद सरस्वती (श्रृंगेरी मठ,परम पूज्य स्वामी देव स्वरूप महाराज (अखण्डज्ञान आश्रम), परम पूज्य स्वामी 1008 आनंद गिरि महाराज (अडवानिया), ज्ञानी हंसराज सिंह गुरूद्वारा दुख निवारण साहेब जावरा, परम पूज्य स्वामी नील भारती महाराज (दत्त अखाड़स्व, रम स्वामी शिवानंद महाराज शक्तिपीठ सुजालपुर, परम स्वामी योगेश नाथ जेठाना, परम स्वामी सुजानानंद महाराज, अखंड ज्ञान आश्रम, परम राज राजेश्वरी माता पीतांबरा शक्ति पीठ, महर्षि संजय शिवशंकर दवे (वैदिक जागृति पीठ), परम ईस्कोन प्रभू महाराज, सविता दीदी (ब्रह्मकुमारी आश्रम), परम पूज्य स्वामी मनोज स्वामी (मांगल्य मंदिर), स्वामी सौरभ महाराज, आचार्य महेशानंद महाराज, आचार्य अशोक वशिष्ठ महाराज, आचार्य चेतन शर्मा, स्वामी अभिषेक गिरी महाराज मौजूद रहे।ज्ञापन का वाचन मनोज सगरवंशी ने किया। समाज के वरिष्ठजन
राजेश कटारिया, सतीश त्रिपाठी, मांगी लाल खराडी, संजय व्यास, कंवलजीत सिंह मक्कड, अनुज छाजेड,ममता भंडारी, सुनिता छाजेड, सोनाली जैन, सुरेश वर्मा, मोहन मुरलीवाला, विजय खरे, हरिनारायण जाटव, विम्पी छाबड़ा, कैलाश देवदा, अमृत पटेल, रामेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के विकास शैवाल व आभार समस्त हिंदू समाज ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.