Logo
ब्रेकिंग
रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का...

दोपहर से शाम तक मरीज बेताब, आखिर नहीं आए डॉक्टर साहब, मरीज परेशान, परिजन हैरान

-रेलवे अस्पताल में अनुबंधित डॉक्टर की अनियमितता व्यवस्था पर भारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे अस्पताल में इन दिनों मरीज अनुबंधित डॉक्टर की अनियमित शेड्यूल से परेशान है। अस्पताल में शनिवार शाम तक डॉक्टर नहीं आने से रतलाम सहित दूसरे शहरों से आए मरीज परेशान होते रहे। उन्हें बगैर जांच के ही घर लौटना पड़ा।
बता दें कि रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते रेल प्रशासन द्वारा रतलाम शहर के निजी डॉक्टर्स को अनुबंधित किया है। इससे कि मरीजों को उपचार का लाभ मिले। अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम हो पाए। इसके विपरीत मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है।
इधर, शनिवार को न्यूरो सर्जन डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा को दिखाने कम से कम 15 से 20 मरीज दोपहर 3 बजे पहले से पहले ही अस्पताल जा पहुंचे। चूंकि डॉक्टर का शेड्यूल समय दोपहर तीन से छह बजे का है। इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि आधा या एक घंटा की देरी से डॉक्टर साहब आ जाएंगे। इंतजार के बाद भी 6 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। ऐसे में उन्हें बगैर जांच कराए अपने शहरों को लौटना पड़ा। मरीज के परिजन अशफाक अली ने बताया कि दादाजी को उपचार के लिए वह नागदा से लेकर रतलाम आए। अब बगैर जांच के जाना पड़ रहा है। डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा का इंतजार किया लेकिन बाद में पता चला कि वह अस्पताल नहीं आ रहा है। इसके बारे में अस्पताल में किसी में ठीक से जानकारी भी नहीं थी। दूसरी ओर सीएमएस डॉक्टर राजेश कुमार बेन का कहना है कि वे दाहोद दौरे पर है। वही इंचार्ज डॉक्टर अनामिका अवस्थी ने बताया कि मैं मामले की जानकारी लेती हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.