Logo
ब्रेकिंग
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

Continuous…’रन फॉर हेल्थ’, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ दौड़े युवा

-रावटी प्रखंड में बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रावटी प्रखंड में संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का गुरुवार सुबह 8 बजे शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा, स्कूली बच्चे और प्रखंड के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रखंड पालक राहुल हाडा ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड अध्यक्ष चेन सिंह गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख कमल डोडियार, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुमित कटारिया, प्रखंड सेवा प्रमुख संजय भाटी, खंड कार्यकर्ता जीतू बना और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दोपहर 3 बजे रावटी प्रखंड के रानीसिंग खंड में “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के युवा और बहनों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगर्वंशी ने बताया कि नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में प्रखंड पालक, जिला सह संयोजक राहुल हाडा, जिला धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख लालजी गुर्जर, प्रखंड संयोजक नीलेश गुर्जर, प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख मोहन सिंह चौहान, कृष्णा सोनगरा और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.