Logo
ब्रेकिंग
रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

मेधावी का मान, प्रतिभा का सम्मान…. प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को करेंगे पुरस्कृत, समारोह 1 दिसंबर को,

-चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह करेंगे शिरकत।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 1 दिसंबर, रविवार को विधायक सभागृह पर आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहेंगे। अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह करेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मध्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे।
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के सलाहकार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया ने बताया कि समारोह में 10वीं एवं 12वीं की सीबीएससी एवं एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले दो हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान होगा। प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को फाउंडेशन द्वारा सम्मान स्वरूप टाइटन रिस्ट वॉच एवं शील्ड प्रदान की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर अब तक निरंतर प्रतिभाओं का सम्मानित किए जाने का यह कार्य फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति सदस्य महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी, आनंद जैन ने बताया कि समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को दी गई हैै। समारोह के कूपन स्कूलों को भेजे गए है। बच्चे स्कूल से कूपन प्राप्त कर सकते है। कूपन के आधार पर ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र प्रदान किए जाएंगे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.