Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रेल का खेल: ट्रैक प्रोटेक्शन वालों का बारिश में ऐसा प्रोटेक्शन...पहली बार में ही फटे ट्रैकमैन के रेन... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

बजरंग दल की पुण्याई पहल….नशामुक्ति के लिए 9 प्रखंड में रन फॉर हेल्थ दौड़, रतलाम से हुई शुरुआत

-विश्व हिंदू परिषद की बैठक में लिया गया फैसला।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नशे के आगोश में गिरफ्त आमजन को सचेत व जागरूक करने विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ के आयोजन का फैसला लिया गया। इसकी शुरुआत रतलाम से की गई है।
विश्व हिंदू परिषद जिला रतलाम की प्रत्येक माह होने वाली जिला बैठक विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोत के मार्गदर्शन में नामली में हुई। इसमे यह फैसला लिया गया।
बैठक के प्रारंभ में भारत माता व राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में तय किया गया कि आगामी नशामुक्ति के लिए रतलाम जिले के 9 प्रखंड में कार्यकर्ताओं द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ निकाली जाएगी। आगामी शौर्य संचलन की योजना बनाई गई। मंचासीन विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, जिला मंत्री गौरव शर्मा जिला कोषाध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह सोलंकी मौजूद रहे। बैठक में विभाग जिला व प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हनुमान ताल से दौड़ का हुआ शुभारंभ

श्रीराम एवं हनुमान प्रखंड के संस्कार सप्ताह के अंतर्गत बजरंग दल द्वारा रविवार को “रन फॉर हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान ताल से दौड़ का शुभारंभ शहर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा किया गया। दौड़ मुख्य मार्ग से होते हुए राम मंदिर पर संपन्न हुई।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। सभी कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला मंत्री गौरव शर्मा, सह मंत्री अक्षय गोमे, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टाक, जिला सुरक्षा प्रमुख सोहम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण भामा, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, जिला सह गोरक्षा प्रमुख दीपक प्रजापत, जिला विशेष संपर्क प्रमुख मनोज पवार, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हीरालाल सीरवी, जिला बाल उपासना प्रमुख लखन वर्मा, प्रखंड और खंड के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.