परिषद की स्टॉल पर गर्मागर्म नास्ता…. परीक्षा देने का बाद ट्रैकमैन कर्मचारियों ने खूब उठाया लुफ्त, बोले मजा आ गया
ये भी चुनावी जनसंपर्क: ट्रैकमैन की (LDCE TMC) प्रोमोशन परीक्षा के वक्त पहुंचे पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के कार्यकर्ता।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा रतलाम रेलवे स्कूल में सभी ट्रैकमैन कर्मचारियों की (LDCE TMC) में प्रोमोशन की परीक्षा देने आए मंडल के 300 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए पश्चिम रेलवे कर्मचारियों परिषद ने चाय और नाश्ता की स्टॉल लगाई। सभी को नाश्ता और चाय करवाया। आगामी चुनाव के बारे में पर्चे देकर जनसंपर्क भी किया। जिसमें सबसे अधिक मजबूती के सात ट्रैकमैन ने सहयोग का आश्वासन दिया।बताया कि आज हम सब पढ़े लिखे और समझदार हैं। सही गलत में बारे में जानते हैं। पीआरकेपी को वोट देने का वादा किया। सभी का अच्छा रिस्पांस रहा। इस दौरान सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री पांडे जी, शेड सचिव राधे श्याम नापित, शेड के पूर्व अध्यक्ष बंटी मीना,शेड के पूर्व संगठन मंत्री हेतराम विश्नोई, अनिल मीना,भुवनेश मीना, रनिंग की तरफ से विश्वनाथ प्रताप सिंह मीना, धर्मसिंह मीणा, ट्रेन मैनेजर राधेश्याम चोटिया, सचिव फूलसिंह मीना,अनिल, कोषाध्यक्ष राठौर, कार्यवाहक अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता ने रतलाम में सभी ट्रैकमैन साथियों के सात प्रचार किया। आगामी चुनाव में विजय दिलवाने का निश्चय किया।
