– ट्रैक मेंटेनर संवर्ग की परीक्षा के दौरान रही पदाधिकारियों की मौजूदगी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रैक मेंटेनर संवर्ग की परीक्षा रविवार को रेलवे स्कूल एवं एमडीडीटीआई (ट्रेनिंग स्कूल) में आयोजित की गई। इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में ट्रैकमेंटेनर साथियों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया। एनएफआईआर/ वे रे मजदूर संघ द्वारा ट्रैक मेंटेनर्स के हितों में किए गए कार्यों से अवगत करवाया। मजदूर संघ की टीम द्वारा प्रातः से ही परीक्षार्थियों की व्यवस्था में जुटी रही l
काफी समय से लंबित ट्रैक मेंटेनर केटेगरी में 10 प्रतिशत इंटेक कोटा के आदेश रतलाम मंडल से जारी करवाए गए एवं उन्हें कार्यमुक्त करवाया गया।
रतलाम मंडल में अनुकंपा नियुक्ति के 16 प्रकरण निरस्त कर दिया गया था। उन्हें नियुक्ति दिलाई गई जिनमें अधिकतर ट्रेकमेंटेनर केटेगरी के आश्रित बच्चे थे। जिसकी लड़ाई मजदूर संघ द्वारा मंडल स्तर से मुख्यालय तक लड़ी गई और सभी आश्रितों को नियुक्ति दिलाई l
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया कि जीडीसीई 2021 परीक्षा में हुई धांधली पर परीक्षा को निरस्त करवा कर मुख्यालय से पुनः परीक्षा आयोजित करवाई गई। पिछले कुछ वर्षों में किसी कारणवश रिमूव हुए ट्रैक मेंटनर्स को पुनः स्थापित करवाया गया।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं योगेश पाल, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सीडीसी सदस्य महेंद्र राठौर एवं गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, रणधीर सिंह गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...
तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा...
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव...
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि...
टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप
रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...
