Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

ऐसे थे क्रांतिकारी महान योद्धा….रानी दुर्गावती एवं राणा पूंजा भील, इनकी वीरता और बलिदान की कहानियाँ प्रेरणादायक

-विश्व हिंदू परिषद द्वारा जयंती पर पुष्पांजलि दी गई, कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती और मेवाड़ के जनजातीय शिरोमणि, हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के सहयोगी महान योद्धा राणा पूंजा भील की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज सगरवंशी और जिला मंत्री गौरव शर्मा ने उनके जीवन और उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला। दोनों योद्धाओं की वीरता पराक्रम के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।


कार्यक्रम में बताया गया कि रानी दुर्गावती और राणा पूंजा भील ने मुगलों से युद्ध करके देश की रक्षा की और समाज को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी वीरता और बलिदान की कहानियाँ समाज को प्रेरित करती हैं।
समारोह में कई प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला सह संयोजक आशु टाक, मंदिर अर्चक संपर्क प्रमुख मुकेश शर्मा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जयसवाल, जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख रिक्की सेन, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौर, जिला सेवा प्रमुख अनिल रोतेला जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा जिला सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख शुभम शर्मा, दीपांशु , विजय रोमित, लखन और महेश डोडियार शामिल थे। समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों और समाजजन की उपस्थिति भी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.