Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप

ऐसी छेड़ी सेक्‍सोफोन की धून…किया मंत्रमुग्‍ध, फ‍िल्‍मी गानों की धून पर झुमे श्रोता

-बोली लिपिका सामंता-महिला सेक्‍सोफोन आर्टिस्‍ट के लिए यह कठिन काम, लेकिन लोगों का खूब मिलता है प्‍यार।


न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। कालिका माता मेला प्रांगण में नगर निगम के मंच पर शनिवार रात फिमेल सेक्सोफोन आर्टिस्‍ट लिपिका सामंता ने खूब रंग जमाया। आर्केस्‍ट्रा के साथ फ‍िल्‍मी गानों की धून पर सामंता ने ऐसी प्रस्‍तुति दी कि त्रोता मंत्रमुग्‍ध हो गए। नगर निगम द्वारा इस बार फिमेल सेक्सोफोन आर्टिस्‍ट लिपिका सामंता के कार्यक्रम के इंतजाम किए। इसलिए इसकी सूचना पर बड़ी संख्‍या में लोग कार्यक्रम में उपस्‍थ‍ित हुए। शुरुआत रात 9 बजे हुई। इसके बाद लिपिका ने नए-पुराने गीतों की धून पर एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्‍तुति दी। कार्यक्रम में समां ऐसा बंधा कि लोगा रात 11 बजे बाद तक जमे रहे।


न्‍यूज जंक्‍शन-18 से विशेष चर्चा में लिपिका ने कहा कि उन्‍होंने तीन साल के अंतराल में देशभर में 300 के करीब शो किए है। बचपन से ही संगीत व गानों का शौक रहा है। हसबेंड स्‍वयं किबोर्डिस्‍ट है। उनके कहने पर मैंने सेक्‍सोफोन पर प्रस्‍तुतियां शुरू की। लिपिका ने कहा कि महिला के लिए सेक्‍सोफोन जैसा इंस्‍ट्यूमेंट प्‍ले करना कठिन होता है। क्‍योंकि यह सांस का वाद्ययंत्र है। परेशानी तो आती है। लेकिन लोगों के प्‍यार के पीछे सब कुछ अच्‍छा हो जाता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्‍यक्ष प्रदीप उपाध्‍याय, महापौर प्रहलाद पटेल, मेला समिति के धर्मेंद्र व्‍यास, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, रंजीत टाक सहित अन्‍य निगम पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिध मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.