Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

बोनस की बल्ले-बल्ले….रेलवे कर्मचारियों के अलावा रिटायर्स के खातों में 100 फीसदी पहुंची राशि

-12730 कर्मचारी व 567 रिटायर्ड कर्मचारियों को हुआ भुगतान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दशहरा पूर्व बोनस के ऑर्डर के बाद रतलाम रेल मंडल ने भुगतान प्रकिया शुक्रवार ही पूरी कर ली थी। अब 12730 कर्मचारी व 567 रिटायर्ड कर्मचारियों के खातों में 100 फीसदी भुगतान पहुंच गया है। पेमेंट आते ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल निर्मित हो गया।
बता दें कि इस प्रकिया के पीछे कर्मचारियों की क्रमिक मेहनत रहती है। बड़ा योगदान अकाउंट विभाग व कार्मिक विभाग का रहता है। मगर प्रारंभिक प्रकिया कार्मिक विभाग के वेतन अनुभाग सेक्शन की ही रहती है।

ऑर्डर आते ही अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट

बोनस भुगतान की मंजूरी के ऑर्डर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए। इसके बाद कार्मिक विभाग में सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर एक्शन मोड में आ गई। तब लेखा विभाग के सीनियर डीएफएम अंकित सोमानी से तालमेल कर बोनस की प्रक्रिया को शुरू किया। शुरुआत कार्मिक विभाग से हुई, जिसमें सर्वप्रथम मंडल के कर्मचारियों का प्रेजेंटेशन तैयार किया। साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों के माह की गणना की गई। भुगतान के लिए ऑनलाइन शीट तैयार कर यह लेखा विभाग को फॉरवर्ड की गई। इसके बाद लेखा विभाग के क्लर्क व वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी द्वारा बिलों की जांच कर शीट एडीएफएम व सीनियर डीएफएम सोमानी को प्रस्तुत की गई।
इस बीच आईटी विभाग के इंजीनियर रघुनाथ महतो द्वारा सॉफ्टवेयर की निगरानी के चलते कर्मचारियों के बैंक खाते में राशि का भुगतान किया गया।

सुबह से करते रहे रेलवे बोर्ड के ऑर्डर का इंतज़ार

कार्मिक विभाग के कर्मचारियों की माने तो वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी भटनागर के मार्गदर्शन में वेतन अनुभाग प्रमुख स्वाति पंडित व टीम द्वारा बोनस की तमाम अग्रिम तैयारियां कर ली थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 7 बजे से वेतन अनुभाग के सभी कर्मचारी रेलवे बोर्ड के ऑर्डर का इंतजार करते रहे। खास बात यह है कि दोपहर 3 बजे ऑर्डर आते ही 30 मिनट के अंतराल में तैयार कर बोनस बिल लेखा विभाग को प्रेषित कर दिए गए। कार्मिक विभाग और लेखा विभाग के बाद मेल से बोनस का कार्य समय पर किया गया।

बैंक खातों में पेमेंट आने की प्रक्रिया शुक्रवार शाम से ही शुरू

बोनस भुगतान की प्रकिया पूरी करते ही शुक्रवार शाम 4 बजे बाद से कर्मचारियों के खातों में भुगतान आना शुरू हो गया था। संभवतः शनिवार को 100 फीसदी भुगतान खातों में चला गया है।
प्राप्त हुए अधीकृत आंकड़ों के मुताबिक 12730 कर्मचारी व 567 रिटायर्ड कर्मचारियों को बोनस राशि का भुगतान किया गया। ये वे रिटायर कर्मचारी जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के मार्च से पहले रिटायर हुए है। इनके वर्किंग के माह की गणना के मुताबिक अलग-अलग राशि में भुगतान किया गया। इस तरह कुल 22 करोड़ 63 लाख 69 हजार 582 का भुगतान किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.