Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नवरात्रि की बढ़ी रौनक….घट स्थापना के बाद जमने लगे गरबे, पंडालों में उत्सवी माहौल

-शहर में विभिन्न सांस्कृतिक समिति व गरबा मंडलों में धूमधाम से की पूर्ति स्थापना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नवरात्रि की घट स्थापना के बाद अब धीरे-धीरे पंडालों में रौनक बढ़ने लगी है। गली मोहल्लों में उत्सवी माहौल दिखाई देने लगा है।
इससे पहले गुरुवार को पहले दिन शहर की विभिन्न सांस्कृतिक समिति व गरबा मंडलों द्वारा धूमधाम से मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की गई।

स्टेशन रोड नवयुवक मंडल द्वारा 40वां गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि अश्विन जायसवाल (स्व.सुरेन्द्र जायसवाल) के नेतृत्व के इस आयोजन में बड़ी संख्या में गरबा खेलने महिलाएं आ रही है। प्रत्येक दिन 10 लक्की ड्रॉ माता एवं बहनों को दिए जाएंगे। आखिरी दिन एक एलइडी टीवी, एक वॉशिंग मशीन और एक मिक्सर ग्राइंडर ड्रा के माध्यम से दिया जाएगा। इतना ही नहीं गरबा खेलने वाली सभी माता एवं बहनों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अश्विन जायसवाल ने यह जानकारी दी। नवयुवक मंडल के सभी कार्यकर्ता विजय सिंह पंवार, प्रदीप असरानी, राजू भैया, निखिल, महेंद्र सिंह, जीतू, मनु वर्मा, गौरव सिंह सोलंकी, मन्नू और सभी कार्यकर्ताओं ने अपील की। अधिक से अधिक माता बहनें उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।

डाट की पुल पर नियमित आरती

डाट की पुल एरिया में नवयुवक सेवा समिति द्वारा वें वर्ष में नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। आयोजक कुलदीप दुबे व मित्रमंडली द्वारा आयोजन स्थल पर नियमित आरती व प्रसादी वितरित की जा रही है।
इसी तरह उमंग राजबाग गरबा समिति, अलकापुरी सांस्कृतिक समिति, श्री राम गरबा समिति राम मंदिर, इंद्रलोक नगर समिति सहित दर्जनों गरबा मंडल द्वारा नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार रात को पंडालों में उत्सवी माहौल देखा गया। संगीत की धुन पर माता बहनें गरबे खेलते आराधना करती दिखाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.