-चेतना उत्सव: भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक शांतिलाल चपलोद ने हाईस्कूल घटला में किया संबोधित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारत का विश्व गुरु होना उसकी आध्यात्मिक शक्ति का परिणाम है। बड़ी बात है कि हमारी भारतीय भाषा और देश की संस्कृति से पूरा विश्व प्रभावित है। यहीं वजह है कि भारत की गणना अमर व विकसित देशों में होती है। आप और हम सभी इस समृद्ध राष्ट्र के भावी उत्तराधिकारी हैं।
यह बात भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक शांतिलाल चपलोद ने कहीं। ये शासकीय हाईस्कूल घटला में आयोजित चेतना उत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष स्नेह कुमार सचदेवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां हमारी प्रथम गुरु होती हैं। बल्कि मां शक्ति का परिचय है। वहीं पिता सामर्थ्य का घोतक है। इनके द्वारा दिए गए संस्कार और आशीष हमें अच्छा इंसान बनने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसका निरादर न हो, हमें इसका बखूबी ध्यान रखना होगा। प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कैंसर के ट्रस्ट के राज्य समन्वयक अशोक अग्रवाल ने नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा हमारा तन, मन व धन से शोषण करता है। जिसके परिणाम भले ही देर से आते हैं लेकिन वह घातक होते हैं। कार्यक्रम में गोपाल व्यास, अभिषेक राठौर, कुलदीप द्विवेदी, प्रवीण राणावत, योगेश तिवारी आदि में भी अपने विचार व्यक्त किए है।
उत्सव का प्रारंभ श्री अरविंद रचित दुर्गा स्तोत्र एवं वेदों की ऋचाओं से हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग के साथ ही ‘आओ जाने भारत’ देश भक्ति गीतों की पुस्तकों का वितरण किया। प्राचार्य सुधीर गुप्ता में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय हाई स्कूल घटला संभवतः प्रदेश का एकमात्र विद्यालय है, जिसका प्रारंभ वेदों की ऋचाओं से होता है। यह जन चेतना का विकास करने में सहायक है। कार्यक्रम का संचालन विनीता ओझा ने किया। इस अवसर पर प्रकाश पंचोली, योगिता इक्कल, तरुण जोशी, अलका जोशी, महिपाल सिंह राव, विजय खटीक, अमित वर्मा सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'...
रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ...
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना...
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप
संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...
गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक...
सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...
