Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री काश्यप पर जताया भरोसा, दी अहम जिम्मेदारी

-व्यापार बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे मंत्री काश्यप।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप 13 सितंबर को मुम्बई में व्यापार बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काश्यप को इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अधिकृत किया है।
काश्यप बोर्ड की बैठक में मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों और निर्यात को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों की प्रगति पर प्रकाश डालेंगे।
व्यापार बोर्ड की इस बैठक का आयोजन वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक में विभिन्न केन्द्रीय सरकारी विभागों, राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों, निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उदेश्य केन्द्र और राज्यों के बीच मजबूत सहयोग को बढ़ावा देना, भारत से निर्यात प्रोत्साहित करना और उद्योगों की बाधाओं को दूर करने रणनीति और कार्यक्रम तय करना है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.