Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

पुलिस की ज्यादती का विरोध, एक्शन…हिन्दू संगठन के नेताओं ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, एसपी लोढा का तबादला

-लोढा एसपी रेल भोपाल बनाए गए, अमित कुमार होंगे रतलाम के नए एसपी।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पिछले दिनों श्री गणेश के जुलूस पर पथराव के आरोप और उसके बाद उपजे तनाव में पुलिस की बर्बर भूमिका के विरोध में हिन्दू संगठन व भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इसके बाद देर रात एसपी राहुल कुमार लोढा का तबादला हो गया। इनके स्थान पर अमित कुमार रतलाम के नए एसपी के रूप में तबादला किए गए।
पुलिस की कार्रवाई से नाराज समाजनन व नेता मंगलवार को दोपहर में कलेक्टर राजेश बाथम के पास गए।उन्हें दिए पत्र में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग रखते हुए कहा कि कतिपय पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के संरक्षण में महिलाओं से भी अभद्रता की है। इसकी पुख्ता जांच की जाए।ज्ञापन में कहा गया कि होमगार्ड कॉलोनी निवासी प्रकाश माइया लाठीचार्ज में घायल हो गया था, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने परिवार पर दबाव बनाकर बगैर पोस्टमार्टम के ही प्रकाश का अंतिम संस्कार करवा दिया। इसकी जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाए।


हिंदू संगठन से जुड़े वीरेंद्र वाफगांवकर, कमलेश ग्वालियरी, अशोक जैन चौटाला, अनुराग लोखंडे, आशीष सोनी, प्रवीण सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, मनोहर पोरवाल, अशोक पोरवाल, अशोक जैन लाला, गोविंद काकाणी सहित एक दर्जन लोग ज्ञापन देने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।
नेताओं ने कहा कि पुलिस ने वास्तविक घटना को अफवाह का नाम देकर जिस प्रकार गुमराह किया, उसकी हिंदू समाज निंदा करता है।
कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में इन्होंने कहा कि मोचीपुरा क्षेत्र से जब श्री गणेश जी की प्रतिमा का चल समारोह निकल रहा था। तब वर्ग विशेष के कुछ लोगों ने प्रतिमा पर शाम लगभग सात आठ बजे पत्थर फेंके। चल समारोह में शामिल लोग मामले की शिकायत को लेकर पुलिस थाना स्टेशन रोड पहुंचे थे। वहां पर थाना प्रभारी ने मामला पंजीबद्ध नहीं किया। बल्कि टालमटौली कर दबाव बनाते रहे। इसके विरोध में थाने पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के युवा एकत्रित हुए थे। हंगामा बढ़ने पर साधारण धाराओं में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था।
आरोप लगाया गया कि उस दिन रात लगभग 11 बजे थाने पर एकत्रित हिंदू समाज ऊंकाला रोड स्थित गणेश पंडाल पर जा रहा था। तभी हाथीखाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराव कर अमानवीय एवं बर्बरतापूर्वक इन लोगों को लाठी से मारपीट की। इसमें अनेक लोग घायल हुए। इसके भी सबूत उपलब्ध है। इस मामले में कलेक्टर
ज्ञापन में मांग की गई कि श्री गणेश पंडाल से जिन युवकों को मारते हुए पुलिसकर्मी ले जा रहे हैं उनके खिलाफ भी अपराध पंजीकृत किया जाए।

लोढा एसपी रेल भोपाल बनेंगे

इधर, रात में एसपी के तबादला आदेश जारी हुए। सरकार ने रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को बदलते हुए उन्हें भोपाल रेल एसपी बना दिया। वहीं नरसिंहपुर के एसपी अमित कुमार रतलाम के नए एसपी बनाए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.