Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

रेल यात्री पानी के लिए टकटकी लगाए रहे, नलों से एक बूंद पानी नहीं निकला

-रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पर यात्रियों को असुविधाओं की यातनाएं।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है। लेकिन फिलहाल वहां जिम्मेदारों द्वारा यात्रियों को असुविधाओं की यातनाएं दी जा रही है। प्लेटफॉर्म पर दो दिन से नलों में पेयजल के लिए यात्री भटक रहे है। इसकी सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार अब तक आगे नहीं आया। यात्रियों की यह पीड़ा स्टेशन के निजी कर्मचारियों ने न्यूज़ जंक्शन-18 तक पहुंचाई।


बारिश की देरी के चलते आमजन को अभी भी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान आम यात्री रेलवे की पेयजल व्यवस्थाओं पर ही निर्भर है। इस प्लेटफॉर्म पर पिछले दिनों लगे फाउंटेन में पानी निकासी जाम थी। इस वजह से गंदगी फैलाने लगी थी। अब यहां नल ही बंद कर दिए गए। पीड़ा बताते हुए मंदसौर निवासी लेखराज मीणा ने बताया कि पानी की व्यवस्था प्लेटफॉर्म 7 पर माकूल नहीं है। नल बंद होने से मजबूरन पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.