Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

राॅयल कॉलेज का रॉयल ग्रीन अभियान…1100 फलदार व छायादार पौधे कैम्पस में लगाए जाएंगे

-कॉलेज कैम्पस में 11 से 17 जुलाई तक होगा वृहद पौधरोपण।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पर्यावरण में सुधार व पौधों को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए म.प्र. शासन के वृहद पौधारोपण अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम’’ के आव्हान पर राॅयल कालेज के 65 बीघा कैम्पस में 11 से 17 जुलाई तक पौधारोपण का फैसला लिया है। 1100 से अधिक फलदार व छायादार किस्म के पौधे महाविद्यालय परिवार द्वारा लगाए जाएंगे।
जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार से शुरू हुए पौधारोपण सप्ताह के शुभारंभ में महाविद्यालय के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने पहला पौधा लगाया। उन्होनें बताया कि 7 दिवसीय अभियान में 100 से अधिक पौधे विद्यार्थियों व महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा प्रतिदिन रोपित किए जाएंगे।
राॅयल कैम्पस में पहले से लगभग 3000 से ज्यादा फल-फूल, छायादार व फलदार पेड़ पौधे लगे हुए है। पूरा राॅयल कैम्पस ईको ग्रीन बना हुआ है और कैम्पस पूरी तरह से प्रदुषण मुुक्त है।
राॅयल काॅलेज को रतलाम नगर निगम द्वारा इस अभियान के लिए बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधे उपलब्ध करवाए गए है। वृक्षारोपण सप्ताह के प्रभारी डाॅ. आनन्द त्रिवेदी तथा सह प्रभारी डाॅ. मनीष सोनी, डाॅ. आर.के. अरोरा, डाॅ. अमित शर्मा एवं डाॅ. संदीप सिद्ध आदि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.