Logo
ब्रेकिंग
​'कवच' की सुरक्षा पर लापरवाही का पहरा: नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही केबल, ऐसी चेंबर में बैठकर ... रतलाम में रेलवे खेल परिसर की बिजली काटे जाने पर गरमाई सियासत; अधिकारियों की आपसी खींचतान में अंधेरे ... धीमी जांच के 18 दिन, ये कैसी जवाबदेही?... रेल हादसे में दो कर्मचारियों की मौत के बाद भी प्राथमिक कार... माँ की स्मृति में पाँचाल परिवार की अनूठी पहल, पौधारोपण के साथ समाजसेवा का संदेश, पौधे, कपड़े के बैग ... रतलाम मंडल के मंगल महुडी-जैकोट सेक्शन में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, डाउन मुख्य लाइन प्रभावित ​रावटी नगर में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, मकान में मिले 50 से अधिक आदिवासी महिला-पुरु... ​रतलाम रेलवे क्रॉसिंग गेट क्रमांक 190 हादसे के बाद निजी गेटमैनों के वेतन पर संकट, पिछले 3 महीनों से ... रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के...

रेलवे पास लेने ऊपरी मंजिल पर जाने की समस्या… परेशानी का ज्ञापन देने आए दिव्यांग, फ़ौरन नीचे आए एसीएम, कहा- जरूर सुविधा देंगे

-सीनियर डीसीएम ने भी दिखाई दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता, एसीएम को नीचे भेजा।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिले के दिव्यांगों ने अपनी परेशानियों के निदान से जुड़ी मांग को लेकर गुरुवार को ज्ञापन सौंपने शासकीय कार्यालय पहुंचे तो अधिकारियों ने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। रेलवे पास लेने ऊपरी मंजिल जाने की समस्या को लेकर करीब एक दर्जन से अधिक दिव्यांग जब डीआरएम ऑफिस पहुंचे। तब कमर्शियल विभाग की अधिकारी (सीनियर डीसीएम) ने फौरन एसीएम को नीचे भेजा।
दरअसल मध्य प्रदेश विकलांग मंच शाखा रतलाम द्वारा पहले मुख्यमंत्री के
वचन पत्र के अनुसार दिव्यांग पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह करने के वादे को मूर्त रूप देने का ज्ञापन दिया गया। सभी पहले कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां अपर कलेक्टर विवेक सोनकर को ज्ञापन दिया गया।
मंच के प्रदेश महासचिव कुमारी किरण पाटीदार व जिला अध्यक्ष राजेश परमार ने बताया कि मध्य प्रदेश विकलांग मंच दिव्यांगों के लिए संचालित संगठन है। मध्य प्रदेश के 16 जिलों में पिछले 16 वर्षों से विकलांगों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है।


पेंशन प्रतिमाह 1500 रुपए किए जाने का वचन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इससे दिव्यांगजनों में आक्रोश है। जबकि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान में भी दिव्यांगों की पेंशन में 25% वृद्धि करने के प्रावधान है। मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट ने भी दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने के लिए सरकार को आदेशित किया है। इसके लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जान चाहिए।

बारिश में टाइल्स पर स्लीप होते है, ऊपर चढ़ने की समस्या

बाद में सभी दिव्यांगजन दो बत्ती स्थित मंडल कार्यालय पहुंचे। वहां पास की सुविधा बिल्डिंग के नीचे करने की मांग की गई। पहले सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी को संज्ञान में दिया गया। तब उन्होंने तुरंत ही एसीएम राकेश धीमान को ज्ञापन लेने नीचे भेजा।
मंच के सदस्य व रेलवे कर्मचारी दिव्यांग रोहित वर्मा ने बताया कि दिव्यांगजन रेल किराया के लिए राहत पास की व्यवस्था जमीन तल पर की जाएं। बारिश में टाइल्स पर चलने में भी उन्हें गिरने का भय बना रहता है। वर्तमान में कक्ष वाणिज्य शाखा में प्रथम तल पर स्थित है। अन्य स्थानों व शहर से आने वाले दिव्यांग को कक्ष खोजबीन करने में भी समय लगता है। यह इंतजाम मंडल कार्यालय प्रवेश गेट के समीप स्थित सेवानिवृत्त मानार्थ पास कक्ष में सम्मिलित कर स्थानांतरित किया जा सकता है।
इस दौरान मध्य प्रदेश विकलांग मंच के प्रदेश महासचिव कुमारी किरण पाटीदार जिला अध्यक्ष राजेश परमार ईश्वर लाल वर्मा, नियाज मोहम्मद मंसूरी, शंभूलाल चौधरी लोकेश बाघमार, भेरूलाल विश्वकर्मा, महेश पाटीदार, शांतिलाल गामड़, रोहित वर्मा, मुकेश पाटीदार, भरत सिंह राठौर, श्यामसिंग, नारायणसिंह, अमृतलाल मकवाना, नानालाल प्रजापत, लालसिह बरोट, भरत राठौर, महेश सोनार्थी, रधुनाथ, गौरीशंकर, परमानंद गेहलोद, दरबारसिंह सहित कई दिव्यांग जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.