Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

राजपूत समाज के 8 दूल्हे शान से घोड़ी पर हुए सवार, राहभर हुआ स्वागत, दुल्हन पक्ष ने बरसाए फूल

-राजपूत समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वाधान में राजपूत समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम पर हुआ। सुबह 9.30 बजे वर पक्ष का चल समारोह श्री अनंत नारायण मंदिर कोठारी वास से प्रारंभ हुआ। 8 दूल्हे घोड़ी पर सवार थे।

दौलतगंज डालू मोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, नगर निगम होते हुए राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना पर पहुंचे। मार्ग में चल समारोह का जगह-जगह समाजजनों द्वारा स्वागत भी किया गया। चल समारोह में 8 दुल्हे घोड़ी पर सवार हुए। साथ ही माता तुलसी एवं लड्डू गोपाल बग्घी में मुख्य यजमान की गोद में विराजित थे। धर्मशाला भवन पर चल समारोह के पहुंचने पर वधू पक्ष के परिवारों द्वारा वर पक्ष की अगवानी की। तत्पश्चात वैदिक रीति से शुभ लग्न संस्कार संपन्न किया गया।

संगठन की ओर से वर एवं वधु को घर में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। शुभ लग्न संस्कार के पश्चात वर एवं वधू को विवाह प्रमाण-पत्र संगठन की ओर से प्रदान किए गए। इस अवसर पर नव वर वधू के साथ ही उपस्थित समाजजनों को आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का सदुपयोग करने की शपथ संगठन के पदाधिकारी द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds