Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

सीनियर नेशनल कुश्‍ती चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के पहलवानों का दबदबा, जीता गोल्ड

-2 से5 फरवरी तक जयपुर में आयोजित हुई सीनियर नेशनल कुश्‍ती चैंपियनशिप।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जयपुर में आयोजित सीनियर नेशनल कुश्‍ती चैंपियनशिप में रेलवे की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता 2 से 5 फरवरी तक आयोजित की गई।
रतलाम मंडल के वाणिज्‍य विभाग में कार्यरत रोहित ने 82 किलोग्राम ग्रिको रोमन में गोल्‍ड, आकाश 92 किलोग्राम फ्रिस्‍टाइल में गोल्‍ड तथा मितेश 130 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्‍वर मेडल जीता।
इससे पूर्व आगरा में 13 से 15 दिसम्‍बर 2023 तक आगरा में आयोजित इंटर रेलवे चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे की टीम द्वितीय चैंपियन रही थी। इस चैंपियनशिप में राजवीर चिक्‍कारा 82 किलोग्राम भार वर्ग में, राहुल 70 किलोग्राम भार वर्ग में, आकाश 93 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्‍ड, नितेश 130 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्‍वर, सचिन 77 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्‍वर, राजकुमार 60 किलोग्राम भार वर्ग में, रोहित 82 किलोग्राम भार वर्ग में, मंजीत 86 किलोग्राम भार वर्ग में, प्रदीप तोमर 74 किलोग्राम भार वर्ग में तथा श्रीकृष्‍णा ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। इस प्रकार इंटर रेलवे चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पहलवानों में अपनी दक्षता का परिचय देते हुए तीन गोल्‍ड, दो सिल्‍वर एवं पांच ब्रॉंज सहित कुल 10 मेडल जीते।
मालूम हो कि इंटर रेलवे चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाड़ी ही सीनियर नेशनल कुश्‍ती चैंपियनशिप के लिए चुना जाता है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पहलवानों ने सीनियर नेशनल कुश्‍ती चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे के कुश्‍ती कोच सत्‍यदेव मलिक के निर्देशन में दो गोल्‍ड एवं एक सिल्‍वर मेडल जीत कर रेलवे को इस चैंपियनशिप में विजेता बनाया।
मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक श्रीमती हीना वी. केवलरामानी, सचिव रतलाम मंडल खेल कूद संघ एवं वरिष्‍ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण/परिचालन) महेश कुमार गुप्‍ता सहित मुख्‍य कल्‍याण निरीक्षक हरिश चांदवानी ने रतलाम मंडल के पहलवानों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्‍य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.