Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

श्रद्धांजलि : यूनियन ने पूर्व उपाध्यक्ष दीक्षांत को किया याद, चढ़ाए गए फूल

-सोमवार को शाम 6 बजे बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए उपस्थित।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन ने संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष दिवंगत दीक्षांत पंड्या की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके लिए बकायदा सोमवार शाम 6 बजे यूनियन कार्यालय पर श्रद्धांजलि के लिए सूचना जारी की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित हुए।

मालूम हो कि न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा दीक्षांत की मौत को लेकर क्रमवार खबरों का प्रकाशन किया। इस बीच रविवार को ‘नायक नहीं, खलनायक भी तो नहीं था… सम्मान की सीख दे गया बंदा’ ख़बर भी प्रकाशित की गई। इसमें अब तक दीक्षांत को श्रद्धांजलि नहीं देने को लेकर कटाक्ष भी किया था। खबर को बड़े स्तर पर समर्थन मिला। सोशल मीडिया व संगठन के वाट्सएप ग्रुप में दीक्षांत की याद में श्रद्धांजलि देने पर कर्मचारियों ने सहमति जताते अपील भी की।

फ़ोटो-यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि देने यह सूचना जारी की।

इधर, हरक़त में आए यूनियन के आला पदाधिकारियों की ओर से सोमवार शाम 6 बजे यूनियन कार्यालय में दीक्षांत को श्रद्धांजलि देने का फैसला लिया। सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने की सूचना भी जारी की गई। इसके बाद मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यूनियन कार्यालय उपस्थित होकर अपने दिवंगत साथी को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस मौके पर सीएन्डब्ल्यू विभाग से सर्वाधिक कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.