Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा... ऐसी अफसरशाही....रेलवे क्वार्टर्स मेंटेनेंस में रस्म अदायगी...हक के लिए बोलने की सज़ा, जिसने शिकायत की... भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय...

फैसला : महाशिवरात्रि व होली पर होंगे आयोजन, श्री राजपूत नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के नए पदाधिकारी मनोनीत

-राजपूत समाज की बैठक में आगामी पर्व उत्साहपूर्वक मनाने का फैसला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल की संयुक्त बैठक श्री राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम पर आयोजित की गई।

फोटो- विजय सिंह चौहान अध्यक्ष।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक उत्सव होली पर्व पर स्वजाति गैर एवं अप्रैल माह में सामूहिक विवाह समारोह के लिए विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए।
इसी के साथ श्री राजपूत नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन भी सर्व सम्मति से किया गया। श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के अध्यक्ष पद पर विजय सिंह चौहान, सचिव पद के लिए नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु दिलीप सिंह सोनगरा एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण सुरेंद्र सिंह गोयल को मनोनित किया गया।

फोटो-नरेंद्र सिंह सोलंकी सचिव।

बैठक में आगामी पर्व व समाज द्वारा भावी कार्यक्रमों को लेकर भी निर्णय लिया गया। 8 मार्च महा शिवरात्रि पर्व पर राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम स्थित भगवान श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर भगवान श्री जागनाथ महादेव का अभिषेक पूजन श्रृंगार एवं महा आरती कर सुबह 11.30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। 25 मार्च होली पर्व के अवसर पर राजपूत धर्मशाला हाथी खाना रतलाम से प्रातः 9 बजे स्वजातीय गेर निकाली जाएंगी।

फ़ोटो-श्रीमती किरण सुरेंद्र सिंह गोयल महिला मंडल अध्यक्ष।

यह नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः धर्मशाला भवन पर विसर्जित होगी। 19 अप्रैल राजपूत समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह एवं तुलसी विवाह राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना रतलाम पर आयोजित किया जाएगा। संगठन द्वारा अब तक लगभग 350 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।

फोटो-ठाकुर दिलीप सिंह सोनगरा कोषाध्यक्ष

बैठक में राजपूत समाज के पदाधिकारीगण वरिष्ठ जन एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे संचालन राजेंद्र सिंह गोयल एवं आभार विशाल सिंह चावड़ा द्वारा प्रकट किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.