Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

संगठन को मजबूत करने का संकल्प…मजदूर संघ कार्यालय पर रहा उल्लास, गर्व से किया झंडावंदन

-मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस उल्लास से मनाते हुए मजदूर संघ कार्यालय पर झंडावंदन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जोनल उपाध्यक्ष आर.सी.भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष बारोटिया, मो. रफीक मंसूरी रहे।

मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूती करने की बात कहते हुए संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ निरंतर रूप से मंडल एवं झोनल स्तर पर रेलवे कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है।  एनपीएस व ओपीएस को लेकर भी निरंतर अपनी लड़ाई जारी है। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, आईआरटीसीएसओ के मंडल मंत्री बी.एल. मीना, शाखा सचिव संजय कुमार, शाखा अध्यक्ष मनोज खरे, आशाराम मीणा, जूनियर इंस्टिट्यूट के सचिव अरविंद शर्मा, इंजीनियरिंग शाखा के रणधीर गुर्जर, अशोक टंडन, अमित चौहान, वापी चौधरी, इमरान खान, चांद खान, धर्मेश रोज, सतीश पोरवाल, नवदीप भारद्वाज, मोहित टाक, कुंदन सोनार, विष्णु यादव ,अशोक, शोएब खान, हरविंदर सिंह एवं रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडलमंत्री योगेश पाल द्वारा किया गया एवं आभार वाजिद खान ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.