Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रतलाम के आशुतोष शर्मा अब आईपीएल में क्रिकेट का जलवा दिखाएंगे, पंजाब किंग्स ने 20 लाख में खरीदा

-फिलहाल रेलवे की टीम से खेल रहे आशुतोष को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मिली जगह

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम में पले-बढ़े व यहां क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले क्रिकेटर आशुतोष शर्मा अब आईपीएल में अपने इस हुनर का जलवा दिखाकर धूम मचाएंगे। दरअसल आईपीएल 2024 के लिए पंजाब किंग्स टीम ने आशुतोष का चयन किया है। पंजाब किंग्स ने आशुतोष को बेस प्राइस (20 लाख रुपए) में अपनी टीम में लिया है । आशुतोष के भाई अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे में कार्यरत आशुतोष फिलहाल रेलवे की ही टीम से खेल रहे हैं। इससे पहले वह मध्य प्रदेश रणजी टीम के अलावा कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।


मालूम हो कि आशुतोष ने रतलाम के रेलवे ग्राउंड और आरपीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट सीखने व खेलने की शुरुआत की थी। क्रिकेट कोच भूपेंद्र सिंह चौहान के अलावा लोकपाल सिंह सिसोदिया की कोचिंग में खेलते हुए मध्य प्रदेश रणजी टीम और बाद में रेलवे की टीम में जगह बनाई। पंजाब किंग्स में चयनित आशुतोष रतलाम और उज्जैन संभाग से पहले आईपीएल खेलने वाले प्लेयर होंगे।

बचपन से क्रिकेट के प्रति उम्दा लगाव

इधर, आशुतोष के कोच लोकपाल सिंह ने बताया कि आशुतोष में बचपन से क्रिकेट के प्रति उम्दा लगाव देखा गया। दिन प्रतिदिन उसके खेल में निखार आता गया। बीते दिनों ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टी-20 मैच में रेलवे की तरफ से खेलते हुए आशुतोष ने मात्र 11 गेंद में 50 रन बनाए थे। यही वजह रही कि आईपीएल की नीलामी में आशुतोष शर्मा के नाम को तवज्जो मिली। पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें 20 लाख रुपए मूल्य की बेस प्राइज पर खरीदा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.