Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर की लूट के इरादे से गोली मारकर की हत्या, कार जलाई, रूपए लुटे

-दाहोद निवासी बैंक मैनेजर रोज की तरह घर लौट रहे थे।
-मैनेजर के साथ कार में बैंक का 1.20 करोड़ केश होने की सूचना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर के साथ 1 करोड़ रूपए से अधिक की लूट के बाद अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर उनकी कार को भी आग लगा दी गई। घटना की सूचना ने सनसनी फैला दी।
यह वाकया छोटा उदयपुर से दाहोद के बीच हुआ। दरअसल रॉयल कॉम्प्लेक्स गोधरा रोड दाहोद निवासी वी पाटिल छोटा उदयपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर पदस्थ थे। वे नियमित रूप से दाहोद से अप-डाउन थे।


3 अक्टूबर को शाम को जब वे अपने घर दाहोद लौट रहे थे। तब उनके पास करीब 1.20 करोड़ रुपए बैंक का केश था। पाटिल देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल स्विच ऑफ आने पर घबराई पत्नी अपने दो छोटे बच्चों को लेकर सोसायटी के लोगों के पास मदद लेने पहुंची। तब सभी ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने 4 अक्टूबर को दिनभर पाटिल की खोजबीन की। लेकिन कोई पता नही चल पाया।
इधर, 24 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली कि दाहोद से 100 किलोमीटर दूर कोई वाकिया हुआ है। मौके पर पहुंचने पर बैंक मैनेजर पाटिल की झाड़ियों में लाश पड़ी मिली। वहीं कुछ दूरी पर उनकी कार पूरी तरह जली अवस्था में दिखाई दी। मामले में पुलिस लूट में शामिल आरोपियों की खोजबमे जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.