Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

नंद के आनंद भयों, जय कन्हैयालाल की गूंजते ही झूमा पांडाल

-भागवत कथा सिखाती है जीवन का दर्शन – सुश्री जया किशोरी
-सनातन का उद्घोष करते रहे विधायक चेतन्य काश्यप- विभाष उपाध्याय
-विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत-अभिनन्दन


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन गुरूवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी ने जैसे ही श्री कृष्ण जन्म का उदघोष किया, वैसे नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की गूंजा और पूरा पांडाल झूम उठा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के जीवंत मंचन ने सबका मन मोह लिया। इससे पूर्व भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मना। सुश्री जया किशोरी ने धर्म की कथा, समुद्र मंथन और प्रभु के वामन अवतार की कथा भी सजीव श्रवण कराई। इस मौके पर जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। शुक्रवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग की कथा श्रवण कराई जाएगी।


गुरूवार को किशोरी ने कहा कि जीवन में सिर्फ भगवान ही है जो आपका साथ देते है। वह सुख में साथ रहे या न रहे लेकिन दुख में हमेशा साथ रहते है। भले ही दिनभर भगवान का नाम न लें, लेकिन एक नियम बनाए कि जब भी घर से निकले कम से कम तब एक बार तो भगवान का नाम ले। नियम ऐसा हो कि दुनिया इधर की उधर हो जाए, लेकिन नियम न टूटे। भगवान वहीं आते है जो बुलाता है।
उन्होने कहा प्रभु कहते कि उपभोग करते रहोगे तो तृप्ति कैसे मिलेगी। यदि तृप्ति चाहिए, तो इनका त्याग करना पडे़गा। यदि आप किसी चीज को ग्रहण कर रहे हो तो उसका त्याग नहीं कर सकते हो। दुनिया इसलिए सुंदर नहीं बनाई कि तुम मुझे भूल जाओ। जो चीजे सुख के लिए दी, आज वहीं दुख का कारण बन गई है। भागवत कथा हमे जीवन का दर्शन सिखाती है। इसे श्रवण करने से मानव मात्र का कल्याण हो जाता है।


आरंभ में मुख्य अतिथि उपाध्याय ने कहा कि जन्मांतर के सुकृत पुण्यों के फलस्वरूप भागवत कथा सुनने को मिलती है। यह अवसर चेतन्य काश्यप जी के माध्यम से आया है, जिसके लिए उन्हे धन्यवाद देता हूं। कामना करता हूं कि इसी प्रकार से वे सनातन का उद्घोष करते रहे और उसकी गूंज सर्वत्र सुनाई पहुंचे।


कथा से पूर्व फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप,, सिद्धार्थ काश्यप एवं श्रवण काश्यप सहित समिति सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा आरती की गई। उसके पश्चात संत रविदास समाज, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स, वाघेला गौसेवा समिति, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज, पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति, जगन्नाथ यात्रा समिति, वाल्मीकि समाज, श्री राठौर क्षत्रीय तेली समाज चार भुजानाथ, प्रभु प्रेेमी संघ, समन्वय परिवार एवं काकानी फाउंडेशन, मेहंदीकुई बालाजी न्यास एवं तुलसी परिवार, हरिहर सेवा समिति, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी बहने, सिखवाल ब्राम्हण समाज, मुखर्जी मंडल, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप आदि ने सुश्री जया किशोरी एवं काश्यप का स्वागत अभिनंदन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds