Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

अभिनंदन: इंजीनियरिंग शाखा पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष प्रताप गिरी को पहनाए हार, किया स्वागत

-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित

जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की इंजीनियरिंग शाखा के पदाधिकारियों नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी का स्वागत, अभिनंदन किया। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन स्थित मजदूर संघ कार्यालय पर हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंजीनियरिंग कैडर के ट्रेकमेंटेनर साथियों ने सैकड़ों की संख्या में इंजीनियरिंग शाखा मजदूर संघ रतलाम मंडल के सहायक सचिव रणधीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अपनी भूमिका अदा की।
इस अवसर पर रेलवे ट्रैक मशीन, ब्रिज, आईओडब्ल्यू, सिग्नल एंड टेलीकॉम, रेल टेस्टिंग एवं सैकड़ों ट्रेकमेंटेनर कर्मचारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।


साथ ही कार्यक्रम में मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी एवं संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी ने अपने ओजस्वी भाषण से संगठन की गतिविधियों से उपस्थित रेलवे कर्मचारियों को अवगत कराया। इस मौके पर सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सीडब्लूसी सदस्य महेंद्र राठौर मौजूद रहे। समस्त जानकारी मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.