Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

गहमागहमी: उच्च स्तरीय कमेटी की पहले कॉन्फ्रेंस हॉल में चर्चा, बाद में एडीआरएम चेंबर में नोंकझोंक, बैठक बेनतीजा

-मामला उज्जैन लॉबी स्थानान्तरण को लेकर मुख्यालय कमेटी व ट्रेड यूनियन सदस्यों की चर्चा का।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। उज्जैन लॉबी इंदौर स्थानांतरण को लेकर चल रहे प्रदर्शन व मामले के निदान को लेकर प्रशासनिक स्तर कवायद तेज हो गई है।
इसे लेकर सोमवार को मुंबई से पहुंचे अधिकारियों तथा ट्रेड यूनियन पदाधिकारी के बीच कॉन्फ्रेंस हॉल में चर्चा हुई। इसके बाद एडीआरएम के चेंबर में प्रशासन एवं पदाधिकारियों के बीच तीख़ी नोंकझोंक चलती रही।
मालूम हो कि उज्जैन लॉबी से जुड़े 16 मेल एक्सप्रेस लोको पायलट का पदोन्नति उपरांत इंदौर तबादला कर दिया गया। उज्जैन से लॉबी हटाए जाने की आशंका को लेकर पिछले पखवाड़े से प्रदर्शन व क्रमिक भूख हड़ताल चल रही हैं।

 

तीन सदस्यीय टीम पहुंची रतलाम

समस्या निदान के लिए पश्चिम रेलवे मुख्यालय से तीन सदस्यीय टीम रतलाम पहुंची है। जिसमें मुख्य लोको इंजीनियर विवेक दीक्षित,
सीपीओ (जी), मंजुला सक्सेना तथा सीओएम गुड्स रतलाम पहुंचे।
इनकी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष व मंडल मंत्री के साथ दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक 3 बजे तक चलती रही। इस दौरान लॉबी के मामले में अधिकारियों व संगठन पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस व नोकझोंक भी होती रही।

मामला रेल मंत्री तक पहुंचा

जानकारी के मुताबिक उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए मंडल रेल प्रबंधक और महाप्रबंधक को समस्या निदान की बात कही। बताया जा रहा है कि सांसद फिरोजिया के माध्यम से मामला रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तक पहुंचा।
मालूम हो कि रतलाम रेल मंडल में विगत कई माह से चल रहे ट्रेड यूनियन आंदोलनों, प्रशासन से ट्रेड यूनियनों की नाराजगी एवं मुख्यालय स्तर की पी एन एम मीटिंग में रतलाम से सबंधित मुद्दों तथा उज्जैन लॉबी को इंदौर स्थानांतरित करने के विरोध में समस्त रेल संगठनों की “उज्जैन रनिंग मुख्यालय बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति” के बैनरतले विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस कड़ी में भूख हड़ताल भी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.