Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

देर रात तक चले अनिता पंडित के एकल व युगल गीत, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

-अनुनाद संस्था के स्थानीय कलाकारों ने भी दी प्रस्तुतियां।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। टीवी शो के माध्यम से अपनी गायकी का लोहा मनवाले वाली कलाकार अनिता पंडित ने शुक्रवार को सजनप्रभा हाल में जोरदार प्रस्तुति दी। देर रात तक एकल व युगल गीतों का सिलसिला चलता रहा। इन्हें सुनकर मंत्रमुग्ध श्रोता तालियां बनाते रहे।

मालूम हो कि अनिता पंडित सोनी टीवी पर प्रसारित एक्स फेक्टर, सारेगामा, इंडियन आइडल जैसे टीवी शो में प्रस्तुति दे चुकी है।

कार्यक्रम की शरुआत में स्थानीय कलाकार जावेद, शफीक, हेमलता चौहान, अल्फ़िया खान, अय्यूब खान, संजय परसाई, अशफ़ाक़ जावेद, शोभा व प्रदीप पंवार, संजय चौधरी ने प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में संबोधित करते कलाकार अनिता पंडित ने कहा कि अनुनाद संस्था के संचालक अजीत जैन मेरे भाई समान है। मुझे रतलाम के संगीत प्रेमियों ने भरपूर प्यार दिया है। मुझे जब भी बुलाया जाएगा। मैं निःसंकोच रतलाम प्रस्तुति देने आती रहूंगी। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। इससे पहले पंडित का अतिथियों के अलावा ग्रुप संचालक जैन, रतलाम कला मंच के राजेन्द्र चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी व अजय चौहान ने भी स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.