Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

हाथ उठाकर लगाए अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, गूंज उठा कलेक्टर कार्यालय

-संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में जिले के कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर के जंगी प्रदर्शन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। संयुक्त मोर्चे के तत्वाधान में रतलाम जिले के कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर के जंगी प्रदर्शन किया। ‘इंकलाब जिंदाबाद’ ‘हमारी मांगे पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो’ अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है’ जैसे गगन भेदी नारों से पूरा कलेक्टर कार्यालय गूंज उठा। धरना प्रदर्शन के दौरान संयुक्त मोर्चा के सहयोगी संगठन के अध्यक्षगण ने आंदोलन उपरांत भी यदि मांगे नहीं मानी तो आंदोलन जारी रखने का मंच से ऐलान किया।
इससे पहले दोपहर भोजन अवकाश में कर्मचारी एक रैली के रूप में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। जहां कलेक्टर प्रतिनिधि अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत ने किया। सभा का संचालन दिनेश बारोठ ने तथा आभार प्रदर्शन वरिष्ठ महिला कर्मचारी भावना पुरोहित में माना।

https://youtu.be/NC86zEGMiQE?si=hrq2Io5B1shtpfgq
धरना प्रदर्शन के दौरान संयुक्त मोर्चा के सहयोगी संगठन के अध्यक्ष ने आंदोलन उपरांत भी अपनी मांगे नहीं मानने पर आंदोलन जारी रखने का मंच से ऐलान किया। मोर्चे में शामिल प्रमुख संगठनों में मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तेजपाल सिंह राणावत, लिपिक वर्ग के जिलाध्यक्ष के अरुण शर्मा, लघु वेतन के दीपक छपरी, राजस्व के ईश्वर लाल खराड़ी, वाहन चालक के धर्मेंद्र सिंह पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाटीदार, समग्र शिक्षा के नरेंद्र सिंह चौहान, राज्य शिक्षक संघ के मुनिन्द्र दुबे, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल बोरिया, अपाक्स के जिला अध्यक्ष नरेंद्र टाक, एनएमओपीएस के शैतान सिंह राठौड़, पशु चिकित्सालय के डी के पांचाल प्रकाश, उपाध्याय राजस्व निरीक्षक संघ के मेहरबान सिंह मालवी, पंचायत सचिव संघ जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, शिक्षक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव लावानिया, शिक्षक संघ के सर्वेश मथुर, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के शरद शुक्ला, पेंशन के सत्यनारायण सोडा, व्यास, कीर्ति शर्मा, डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के श्रीमती प्रतिभा सोनटके, पेंशनर समाज के आरसी केसरी, सुरेंद्र छाजेड़, हरीश व्यास, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सुशील शुक्ला, मिथिलेश मिश्रा, ओमप्रकाश टाक, मुनीर खान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds