Logo
ब्रेकिंग
अनुकंपा नियुक्ति की पीड़ा...पीड़ित नौकरी का राग अलापते रहे, बड़े साहब सुनते रहे राग भैरवी नई कहानी...? विधायक कमलेश्वर को मुख्यमंत्री शिवराज ने खिलाई मिठाई, दी जीत की बधाई सुरक्षा 'कवच' के साथ 2024 से बड़ौदा-नागदा के बीच चलेगी '160 की गति' से ट्रेनें एमडीडीटीआई संस्थान में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, पौधरोपण कर डॉ. अम्बेडकर को किया याद टायर बस्ट होते ही पेड़ से जा टकराई कार, बाल-बाल बचा चालक भा गए भैयाजी...रतलाम के मन में भैयाजी, जनता के मन में भरोसा... ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीति की जाए, तो जनता सर आंखों पर बिठाती है - विधायक चेतन्य काश्यप 5 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा की जीत, सैलाना से डोडियार ने बाजी मारी मैं और मेरी कविता रेलवे मटेरियल विभाग की घूसखोरी...12 स्थानों पर तलाशी में मिले काली कमाई के सबूत, आरोपी आज होंगे न्या...

खेलों के प्रति बेहतर उत्साह दिखाई देना प्रशंसनीय

-जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने कहा।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा द्वारा ऑफिसर्स कॉलोनी रतलाम में किया गया। प्रतियोगिता में रतलाम, जावरा, आलोट, पिपलौदा शहर के खिलाड़ी ने काफी उत्साह से भाग लिया है। जिले से चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुलिस अधीक्षक लोढ़ा ने उद्बोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यहां खेलों के प्रति बेहतर उत्साह देखने को मिल रहा है। यह प्रशंसनीय है। इतनी संख्या में आप लोग आए है। यह देखकर अच्छा लग रहा है। आप सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेले और अपने जिले का नाम रोशन करें। उम्मीद है कि यहां से नेशनल खिलाड़ी निकलेंगे। यही मेरी शुभकामनाएं व आशीर्वाद है।
जानकारी देते हुए ज़िला संयोजक दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया जिला प्रतियोगिता का नॉकआउट पद्धति से खेली जा रही है। इसमें बालक-बालिका वर्ग के 14, 17 व 19 वर्ष में चयनित 30 विद्यार्थी उज्जैन में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोढ़ा का स्वागत दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, विजय रावल, महादेव सिंह चंद्रावत, राजेश कोठारी, महेंद्र शुक्ला, अशोक व्यास, पृथ्वीराज सिंह राठौड़, वीरेंद्र गुर्जर, विजय स्वामी, गौरव मेहता आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक व्यास ने किया। आभार व्यक्त राजेश कोठारी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.